
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सोमवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. यहां सीएम राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सीएम का जोरदार स्वागत हुआ. झामुमो कार्यकर्ताओं ने सीएम को माला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया. इस दौरान एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता पार्टी का झंडा लिए नजर आये।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY




