
रांची। झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा जायेगा. बता दें कि हफीजुल अंसारी ने हाल ही में मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी. बताते चलें मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था और पल्स रेट भी सामान्य से नीचे चला गया था. चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT


