जमशेदपुर । धनबाद के वासेपुर के गैंगस्टर रहे फहीम खान की तबियत अचानक बिगड़ गई। घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद फहीम खान को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी एक अनुसार जेल में रहने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आने लगा जिसके बाद जेल के मेडिकल में उनका इलाज चला। तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण उन्हें एमजीएम रेफर किया गया। बता दे कि फहीम खान साल 2013 से ही घाघीडीह सेंट्रल जेल में सजा काट रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *