रांची झारखंड में 25 अप्रैल का दिन तापमान के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला साबित हुआ. पूरे राज्य में गर्मी ने ऐसा कहर ढाया कि ज्यादातर जिलों में पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर पहुंच गया है. हालात ऐसे रहे कि दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में कैद होने को मजबूर दिखे. सबसे ज्यादा गर्मी डालटेनगंज में रिकॉर्ड की गई है. जहां तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से करीब 3.8 डिग्री ज्यादा है, जो इस सीजन में अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है. इसके अलावा चाईबासा में 42.4 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री और रांची में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सभी जगहों पर सामान्य से काफी ऊपर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *