ममता वाहन भी नहीं पहुंचा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

@Banty Kumar

कुंदा(चतरा):- प्रखंड के कुंदा पंचायत अंतर्गत कुंदा के टीकूलिया गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है।यहां एक प्रसव पीड़ित महिला संजू देवी पति सुमन भारती को न तो ममता वाहन मिला और न ही 108 एंबुलेंस, जिसके कारण परिजनों को मजबूरन बाइक से निजी अस्पताल ले जाना पड़ा।ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार देर रात महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।परिजनों ने तुरंत संबंधित क्षेत्र के सहिया से संपर्क किया जिस पर सहिया नें तत्परता दिखाते हुए ममता वाहन और 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया, सहीया पति बिनोद पासवान नें बताया की ममता वाहन संचालक से संपर्क करने पर बताया कि किसी निजी कार्य से वे बाहर निकल गए हैं वही 108 एंबुलेंस का घंटों इंतजार के बाद भी कोई वाहन नहीं पहुंचा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जोखिम उठाकर बाइक से ही महिला को निजी अस्पताल पहुंचाया।इस घटना के बाद ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सरकार संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ममता वाहन और मुफ्त एंबुलेंस सेवा चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात बदतर हैं। आपात स्थिति में भी समय पर सुविधा नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *