अनगड़ा :- आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा, रांची में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र नाथ महतो ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।उन्होंने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व और ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को रोचक तथ्यों एवं प्रेरणादायी प्रसंगों से अवगत कराते हुए उनके भीतर एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवराज कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हरिनाथ सिंह यादव, कुसुम कुमारी, शुभम कुमार महतो, सृष्टि कश्यप सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 11वीं तक के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अंतरिक्ष से संबंधित विषयों पर अपनी उत्सुकता और जिज्ञासा व्यक्त की।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *