पलामू। जिले में एक पुलिस जवान विजय उरांव की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. विजय देवघर में श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से लापता थे. गुरुवार को उनका शव लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जवान की गला दबाकर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है.  जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना पुलिस को गुरुवार को जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था. बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में की गई, जो पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि के रहने वाले थे और मुसाबनी के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे. उन्हें श्रावणी मेला के लिए देवघर में तैनात किया गया था.पुलिस जवान विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि पति को देवघर श्रावणी मेले में तैनात किया गया था. इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. उनके साथी जवान भी उन्हें ढूंढ रहे थे. उनकी पत्नी ने इस संबंध में सीटीसी मुसाबनी और पलामू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर शिकायत भी की थी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *