
अनगड़ा :- झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान अपने बेटी का जन्मदिन मनाने मंगलवार को सपरिवार जोन्हा फॉल पहुंचे | झरना के पास स्थित वन विभाग के कैफेटेरिया में केक काटकर बेटी का जन्मदिन मनाया | इसके बाद सपरिवार फॉल की खूबसूरती को निहारा | इससे पूर्व फॉल पहुंचने पर चीफ जस्टिस का स्वागत गुलदस्ता देखकर पर्यटन कर्मियों ने किया | चीफ जस्टिस 400 से अधिक सीधी उतरकर झरना के पास पहुंचे | झरना के प्रवाह को देख मंत्रमुग्ध हो गये | आसपास के प्राकृतिक सुंदरता को काफी देर तक निहारत रहे | लगातार झरना की खूबसूरती देखते रहे | बोले बेहद खूबसूरत फॉल परिसर की साफ सफाई से प्रभावित हुए | इस मौके पर एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा रांची डीएफओ श्रीकांत वर्मा एसीएफ गोरखनाथ यादव सिल्ली डीएसपी अनुज कुमार महिलौंग रेंजर गायत्री देवी जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल सोय अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह आदि उपस्थित थे |


