
लातेहार:पुलिस अधीक्षक लातेहार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की जानकारी एक्स ऐप के ज़रिए दी गई।बैठक में बीते माह के दौरान घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें हत्या, लूट, चोरी, साइबर क्राइम एवं अन्य गंभीर मामलों की विस्तृत जानकारी ली गई।पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध पर नियंत्रण तथा जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त, गश्ती व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, सक्रिय अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने, एवं थाना स्तर पर जनसहयोग से अपराध नियंत्रण के प्रयास तेज करने की बात कही गई। साइबर अपराध के मामलों में त्वरित तकनीकी जांच और सहयोग के लिए विशेष टीमों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए।
गोष्ठी का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा।


