
अनगड़ा। रांची-मुरी मार्ग में चमघटी के पास बुधवार की रात 10 बजे हुए भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के पिता-पुत्र, पत्नी व माता की मौत हो गई। घटना के समय धान लदा ट्रक सभी मृतक कांटाटोली के आजाद कालोनी के रहनेवाले है। घटना के समय बंगाल से अपने आटो पर सवार होकर मौलाना आजाद कालोनी के एक ही परिवार के गयासुददिन(30) अपनी पत्नी, पुत्र व एक अन्य महिला सदस्य सहित पांच लोगों के साथ झालदा से रांची अपने घर आ रहा था। आटो गयाशुददीन चला रहा था। इसी बीच चमघटी के पास धान लदी एक ट्रक आटो को घक्का मारते हुए आटो के उपर जा गिरा। इससे आटो पूरी तरह से पिचक गया। मौके पर ही गयाशुददीन, उसका पुत्र, पत्नी व एक अन्य महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, राजाडेरा के पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, समाजसेवी उमेश महतो आदि ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा भेजा। यहां से बेहतर इलाज के लिए धायल को रिम्स भेज दिया गया। बताया जाता है कि गयाश्ददीन मौलाना आजाद कालोनी के फूल बाबु परिवार से है। इनका झालदा व रांची दोनों जगहों पर मकान है। दोनों जगहों पर इनका समय समय पर आना जाना लगा रहता है। आज भी यह परिवार अपने झालदा घर से रांची आ रहा था। लेकिन नियती को कुछ और मंजूर था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY



