
रांची। समाजवादी पार्टी के प्रमुख सह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का बड़े नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा. शिबू सोरेन का संघर्ष और विचारधारा उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विरासत में मिली है. उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन इस विरासत को आगे लेकर जाएंगे और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


