रांची। समाजसेवी , सीपीआई नेता रमजान कुरैशी का निधन हो गया , मिट्टी मंजिल डोरंडा कब्रिस्तान मनिटोला में बाद नमाज जोहर किया जायेगा। बता दे कि वे दिन भर अच्छे थे और करीब दोपहर में ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी से मिलने कांटा टोली वाईएमसीए सभागार में पहुंचे थे और मंच पर अनुरोध किया था संबोधित करने के लिए , उन्हें मंच पर बुलाया भी गया, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई फिर आनन- फानन में उनके साथ औरंगजेब खान , फरहाद , डबलू कुरैशी और रमजान कुरैशी का साला साथ लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने इलाज किया और फिर कुछ देर बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया, बता दे उन्हें हार्ट की शिकायत थी कुछ महीने पहले अंजुमन अस्पताल में इलाजरत थे। काफी मिलनसार थे उनके निधन की सूचना जैसे ही लोगों को मिली रांची में मुस्लिम समाजसेवी संगठनों में शोक के लहर दौड़ गई । झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरेशी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अचानक और कार्यक्रम में जब आए हम लोग देखकर खुशी हुई और उन्होंने भी कहा कि मंच पर हमें संबोधन करने दिया जाएगा, मैंने उसे मंच पर भी बुलवाया और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई हम लोग सब मिलकर उनको साथ बाहर तक आए गाड़ी में बैठा है और अस्पताल भेजा उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ थे, पिछे से मैं भी अस्पताल पहुंचा बताया गया कि निधन हो गया, बाकी कार्यक्रम स्थागित कर दिया गया। आल इंडिया जमीयतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी को जब जानकारी दी गई तो उन्होंने भी दुख व्यक्त किया और पूरा कुरैश बिरादरी में शोक की लहर है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *