रांची। झारखंड के 15 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 12 अगस्त तक कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर रांची में भी पड़ेगा और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान रांची समेत राज्य के शेष जिलों में एक से दो बार हल्के से मध्य स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में 75.2 मिमी बारिश हुई, जो राज्यभर में सर्वाधिक रही। रांची के नामकुम में 15.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का नॉर्दर्न लिमिट ट्रफ देश के पश्चिमोत्तर भाग स्थित फिरोजपुर, चंडीगढ़ से होकर हिमालय के तराई क्षेत्रों से होकर अरुणाचल प्रदेश से गुजर रहा है। इसलिए, झारखंड में मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आयी है। लेकिन, इसके दक्षिणी भाग से गुजरने का अनुमान है। इससे तीन दिनों के बाद मानसून सक्रिय रहेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *