रांची। राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर सहित पांच अन्य स्थान शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय से सुबह सात गाड़ियों में रवाना हुई और विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का चौथा फ्लोर प्रमुख है। इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम इन ठिकानों पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किससे संबंधित है, लेकिन अधिकारियों की गतिविधियों को देखकर माना जा रहा है कि यह मामला आर्थिक अपराधों से जुड़ा हो सकता है। ईडी की यह छापेमारी किस केस से जुड़ी है, इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी किसी बड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *