
रांची। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध और अपराधियों के रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ-साथ यूपी एसटीएफ की टीम भी तेजी के साथ लगी हुई है ऐसे में बीते कई दिनों से यूपी एसटीएफ की ओर से दिखाई जा रही सक्रियता के चलते कई इनामी अपराधियों को दबोचा जा चुका है इसी बीच बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि यूपी एसटीएफ टीम की की झारखंड के कुख्यात इनामी बदमाश आशीष रंजन से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान यूपी एसटीएफ टीम की ओर से हुई जवाबी फायरिंग ने आशीष रंजन ढेर हो गया। बताया जाता है कि बदमाश आशीष रंजन कई हत्याओं के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। ये मुठभेड़ प्रयागराज के गंगानगर जोन के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे पर हुई। यूपी STF टीम से मिली जानकारी के अनुसार, कई संगीन मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश आशीष रंजन पर झारखंड की धनबाद पुलिस ने 4 लाख का इनाम घोषित किया था। टीम के अनुसार, आशीष रंजन अपने किसी साथी के साथ प्रयागराज में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था। यूपी एसटीएफ टीम को जैसे ही आशीष रंजन के प्रयागराज में होने का इनपुट मिला, वैसे ही टीम एक्टिव हो गई और गंगानगर जोन के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर चौराहे पर बदमाशों की घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश आशीष रंजन का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मौके से भागने का प्लान करते हुए बदमाश आशीष रंजन ने भी यूपी STF टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में बदमाश आशीष रंजन मुठभेड़ में ढेर हो गया। यूपी STF टीम से मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद बदमाश आशीष रंजन के कब्जे से एक AK-47, 1 पिस्टल, 9 MM के तीन दर्जन कारतूस व एक बाईक बरामद हुई है। बताया जाता है कि झारखंड में आशीष रंजन पर हत्या, रंगदारी और फ़िरौती से जुड़े कई केस दर्ज थे। इतना ही नहीं, झारखंड की धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या का भी आशीष रंजन आरोपी है, जिसकी जिम्मेदारी उसने अपने एक वायरल वीडियो के जरिये से क़बूल की थी। अमन सिंह की हत्या के बाद उसका राइट हैंड आशीष रंजन ही उसका साम्राज्य चला रहा था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


