रांची:गढ़वा के भवनाथपुर से झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गढ़वा के पूर्व झामुमो विधायक मिथिलेश ठाकुर ने मां गढ़देवी से अनंत प्रताप देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. 31 जुलाई की रात सिर में दर्द की शिकायत के बाद उनको भर्ती कराया गया था. अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. 3 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने की भी संभावना है. झामुमो विधायक अनंत प्रताप देव के विशेष सहयोगी मुक्तेश्वर पांडेय ने ईटीवी भारत को बताया कि 31 जुलाई की रात अचानक उनके सिर्फ में दर्द शुरू हुआ था. उन्होंने सबसे पहले अपने फैमिली डॉक्टर से बात की. उनकी सलाह पर मेडिका अस्पताल चले गये. वहां जांच करने पर ब्लड प्रेशर और शुगर का लेवल हाई पाया गया. लिहाजा, उन्होंने अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. मुक्तेश्वर पांडेय ने बताया कि कंधे के पास नस में स्वेलिंग हुआ था. अब उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है. सारा चेकअप हो गया है. उनका इलाज डॉ अमित कुमार की देखरेख में चल रहा है. डॉक्टर ने 3 अगस्त को डिस्चार्ज करने को कहा है. उन्होंने बताया कि मानसून सत्र को लेकर 31 जुलाई को बुलाए गये सत्ताधारी दलों की बैठक में भाग लेना था. इसी बीच रात के वक्त तबीयत बिगड़ गई. इधर, गढ़वा के पूर्व झामुमो विधायक मिथिलेश ठाकुर ने एक्स पर विधायक अनंत प्रताप देव के अस्वस्थ होने की जानकारी साझा की. उन्होंने सबसे पहले बताया कि मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने विधायक के साथ वाली तस्वीर को साझे करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *