
रांचीः झारखंड कैडर के दो आईपीएस अधिकारी केंद्र में डीजी रैंक में इम्पैनल हो गए हैं। इन अधिकारियों में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मनविंदर सिंह भाटिया (एमएस भाटिया) व 1994 बैच की आइपीएस अधिकारी संपत मीणा शामिल हैं। आईपीएस एमएस भाटिया वर्तमान में झारखंड में गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन विभाग के डीजी हैं। संपत मीणा लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय देश के 35 आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में इम्पैनल किया। इनमें छह अधिकारी 1993 बैच के तथा शेष 29 अधिकारी 1994 बैच के हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

