महुआडांड़ (लातेहार):मंगलवार देर शाम महुआडांड़ थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पहली घटना में महुआडांड़ बाजार से मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोड होकर मेढारी गांव जा रहे संदीप महतो (29), तिलक खेरवार और देवपाल महतो रेगाई केनाटोली के पास एक ट्रैक्टर से टकरा गए। सभी सवार बिना हेलमेट के थे। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गुमला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही संदीप महतो की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।दूसरी घटना रेंगाई गांव के विनय भूषण कुजूर (पिता स्व. सुलेमान कुजूर) की है, जो शाम सात बजे शिवनगर दामाद के घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दुर्घटनाओं से दोनों परिवारों व गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *