
रांची । घर में घुसकर एक लड़की के ऊपर तेजाब छिड़कने का मामला सामने आया है. यह घटना रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित टेंडर बगीचा का है. जहां शनिवार की दोपहर 18 वर्षीय लड़की के ऊपर तीन से चार की संख्या में आए लड़कों ने तेजाब छिड़क दिया. इस मामले में लड़की की मां ने पहले बताया कि उनकी बेटी घर में थी, इसी दौरान तीन से चार की संख्या में आए युवकों ने घर में घुसकर उनकी बेटी के ऊपर तेजाब छिड़क दिया. वहीं यह जानकारी देने के कुछ ही देर बाद लकड़ी की मां ने कॉल करके दी, कहा कि उनकी बेटी से यह घटना गलती से हो गयी. इस घटना में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई है, इसके बाद में उसे देवकमल अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


