पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी साल में एक और बड़ी घोषणा की है। नीतीश सरकार ने राज्य के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन की राशि को बढ़ाकर लगभग ढाई गुना कर दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। सीएम ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रुपये मिलेंगे। पहले यह पेंशन 6000 रुपये थी। सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये मिलेंगे। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुजुर्ग, दिव्यांग एवं विधवा को मिलने वाली पेंशन की राशि भी बढ़ोतरी कर चुके हैं। इसके अलावा राज्य के उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना भी लागू हुई है। बिहार में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले नीतीश लगातार नई घोषणाएं कर रहे हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *