
रांची। सावन के पवित्र माह के दूसरे सोमवार के बाद बुधवार के दिन होटल प्लाटू इन में सावन महोत्सव पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस सावन महोत्सव में पुलिस कर्मी की धर्मपत्नी भी शामिल हुईं। मुख्य रूप से सावन के इस पवित्र महीने में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी, चुड़ियाँ सभी हरे हरे रंग के पहन रखा था मानो पूरी तरह से सावन क्वीन होटल प्लाटू इन में उतर आयी हो। इस मौके पर सोनाली, प्रतिभा, प्रेमा, पूनम, शबनम, माला, संगीता, रोज़लिना ,अलका ने भाग लिया ।


