रांची। झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से पद और गोपनीयता की शपथ ली। वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर आए हैं। न्यायिक क्षेत्र में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद। झारखंड हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार की को राजभवन में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर झारखंड आए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। वे झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कई बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं और अपने न्यायिक कार्यकाल के दौरान कई अहम फैसले दिए हैं। झारखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनके कार्यभार संभालने से न्यायिक व्यवस्था में और अधिक गति एवं पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है। न्यायिक जगत को उनसे सकारात्मक दिशा और न्यायिक सुधार की अपेक्षा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *