पलामू: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो महिला सहित तीन जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक दोनों महिलाएं अपने-अपने खेत में धान रोपने में लगी थी। जानकारी के अनुसार पाटन के सहदेवा गांव में आशा देवी (45), पति दिलीप महतो अपने खेत में धान रोप रही थी। इसी क्रम में अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से हेमंती देवी एवं सुवचना देवी जख्मी हो गए। दूसरी घटना बसडीह गांव में हुई। यहां मानती देवी (40), पति दयाल महतो भी खेत में धान रोप रही थी। अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से मानती देवी इसकी चपेट में आ गई। मानती की भी मौत मौके पर हुई। तीसरी घटना चेतमा किशुनपुर गांव में हुई। यहां वज्रपात से महमूद अंसारी जख्मी हो गए। महमूद भी खेत में ही काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *