
रांची। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड को सूचना मिला कि जामताड़ा जिला के 06 श्रमिकों को तमिलनाडु राज्य में कुछ अभियुक्तों द्वारा फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया है। प्राप्त सूचना के आलोक में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, तमिलनाडु से वार्तालाप किया गया तत्पश्चात् झारखण्ड पुलिस एवं तमिलनाडु पुलिस ने आपसी समन्वय करते हुए संयुक्त अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लगभग 16:00 बजे अपहृत 06 श्रमिकों, जिसमें 1. इरफान अंसारी, पिता जैनुल मियाँ, 2. जहीर अंसारी, पिता जैनुल मियाँ, 03. अरबाज अंसारी, पिता अमारूद्दीन मियाँ, 04. किस्मत अंसारी, पिता अब्बास मियाँ, 05. इरशाद अंसारी, पिता सहादत मियाँ, 06. उलफत अंसारी, पिता-जमरूद्दीन मियाँ सभी थाना नारायणपुर, जिला-जामताड़ा को सकुशल बरामद किया गया जिन्हें तमिलनाडु राज्य के अट्टायमपट्टी थाना, सेलम सिटी में सुरक्षित रखा गया है साथ ही 07 अपहरणकत्ताओं में से 04 अपहरणकत्ताओं की गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणी :
सविथवेल, पिता- शनमुगम, पता अन्ना नगर, आनंगूर, कोमारापालयम, धरूण कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता-नटराजन, पता-4/287, अन्ना नगर,आनंगूर, कोमारापालयम, नवीन, पता- मोड्डामंगलम, थन्नेरपंधलपलायम, कोमारापालयम, सारथ, पता- मोड्डामंगलम, थन्नेरपंधलपलायम, कोमारापालयम।
*फरार अभियुक्तों की विवरणीः-
वसंथ, उम्र 27 वर्ष, पिता-राजा, पता अन्ना नगर, आनंगूर, कोमारापालयम,ज्ञसुरेंद्र, पुल्लिगौंडमपलायम, आनंगूर, कोमारापालयम, एक अन्य अज्ञात अभियुक्त की पहचान की जा रही है।
प्रकरण की गहन जांच जारी है एवं फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संयुक्त रूप से वांछित कार्रवाई एवं सभी 06 श्रमिकों को तमिलनाडु राज्य से अपने घर (जामताड़ा) वापसी हेतु झारखण्ड पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के पुरवा, कुरुडीह से छह बच्चों का अपहरण की सूचना मिली तो, मंत्री ने तुरंत झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पूरी जानकारी दी और कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

