मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू चौधरी ने बताया कि दिनांक-21.07.2025 को वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार दैनिक रूप से वाहन चेकिंग डियूटी हुसैनाबाद से हैदरनगर जाने वाली सड़क पर नहर के पास लगाया गया था। जिसपर समय करीब-17.30 बजे हुसैनाबाद से हैदरनगर जाने के लिए एक मोटर साईकिल पर दो सवार व्यक्ति आए और वाहन चेकिंग करते हुए पुलिस कर्मीयो को देखकर तैजी से मोटर साईकिल को भगाने का प्रयास करने लगे। लेकिन डियूटी पर मुस्तैद पुलिस पदाधिकारी एंव अन्य कर्मीयो ने अपनी सूझ-बूझ से वाहन को दोड़ाकर पकाड़ा। पकडा गया काले रंग की स्पेण्डर मोटर साईकिल जिसका पंजियण संख्या-BR26X5797 है, में सवार दोनो संदिग्धो को पकड़ कर विधिवत जाँच करने से वाहन चला रहा व्यक्ति जिसका नाम सुमेर कुमार, पिता-अरूण राम एंव मोटर साईकिल में पीछ बैठा व्यक्त्ति रविकांत कमार पिता धनराज बैठा दोनो पता-मिर्जापुर, थाना-माली, जिला औरंगाबाद के पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा, एक 12 बोर की जिंदा गोली, एक मोटर साईकिल एंव दो स्मार्टफोन बरामद किया गया है। जिसे विधिवत जप्त करते हुए संदिग्धो गिरफ्तार कर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-187/25. दिनांक-21.07.2025, धारा 25 (1-B) a/26/35 आर्म्स एक्ट अंकित किया गया है। जिसमें दोनो गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान सुमेर कुमार,पिता-अरूण राम 02. रविकांत कमार पिता-धनराज बैठा दोनो पता-मिर्जापुर, थाना-माली, जिला-औरंगाबाद के रूप में की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देश कट्टा 12 बोर का,एक जिंदा गोल 12 बोर का,एक स्पलेण्डर मोटर साईकिल,दो स्मार्ट फोन बरामद किया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *