रांची । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधानसभा से विधायक डॉ इरफान अंसारी के विधान सभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड के अंतर्गत पूरवा, कुरूडी वन गांव के करीब 6 युवाओं जो मजदूरी करने तमिलनाडु गए थे, जहां पर उसका अपराह्न कर लिया गया है, अपराहन की सूचना जब मजदूरी करने गए बच्चों के परिवारों के पास पहुंची तो उन लोगों के बीच रोना पीटना शुरू हो गया और हाय तौबा मच गया और डर से भयभीत हो गए। इस पूरे घटना की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉटर इरफान अंसारी को दी गई। डॉक्टर इरफान अंसारी के अप्त सचिव मोहम्मद अजहर ने मीडिया को बताया कि घटना की जानकारी जैसे मिली इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी गई है, मंत्री ने तुरंत झारखंड के डीजीपी को इसकी सूचना दी और तमिलनाडु के सचिव, डीजीपी और सीएमओ को भी सूचित किया गया है। बताया जा रहा है कि अपहरण कर्ताओं ने करीब ढाई लाख रुपया की फिरौती मांगी है, जिसमें परिजनों को व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से वीडियो भी दिखाया कि बच्चों के गले पर चाकू रखकर मारने की धमकी दे रहे हैं और पैसे मांग रहे हैं । परिजनों ने डर से एक बार में 30000 और दूसरी बार में 50000 कुल मिलाकर ₹80000 ट्रांसफर किया है। बताया जा रहा है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तमिलनाडु के डीजीपी और वहां के सचिव से भी बात की है उम्मीद है की सकुशल बच्चों को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *