
राँची । पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने रांची जिलाबल के पुलिस पदाधिकारियों को कुशल कार्य संचालन हेतु तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए योगदान देने का निर्देश दिया है। मुख्य रूप से लोअर बाजार थाना, डेली मार्केट, सुखदेव नगर के थाना प्रभारी बदले गए, वहीं लोअर बाजार थाना प्रभारी सह सम्प्रति पुलिस उपाधीक्षक दयानंद को साइबर थाना की जिम्मेदारी दी गई है और लोअर बाजार थाना प्रभारी तमाड़ आंचल पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा को बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक ब्रह्मादेव प्रसाद को अरगोड़ा थाना प्रभारी, रवि कुमार सिंह डेली मार्केट, कृष्ण कुमार साहू सुखदेव नगर , रेनू गुप्ता गोंदा यातायात प्रभारी , मनोज कुमार नियंत्रण सीसीआर प्रभारी, जयप्रकाश राणा पुलिस निरीक्षक सदर पश्चिमी अंचल, सतीश गोराई पुलिस निरीक्षक सोनहातू आंचल, आलोक कुमार सम्प्रति पुलिस उपाधीक्षक तालकेश्वर कुशवाहा संप्रति पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना , महेश्वर रंजन संपत्ति पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना में योगदान देंगे।


