बोकारो । भारत सरकार ने अगले साल 31 मार्च 2026 तक भारत से नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भारत के विभिन्न राज्यों में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सुबह झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। हालांकि, दुखी करने वाली बात ये है कि मुठभेड़ के दौरान CRPF का एक जवान भी शहीद हो गया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में हुई है। ये मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई। इस दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया गया और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के एक जवान की भी जान चली गई।

तलाशी अभियान जारी

महानिरीक्षक (ऑपरेशन) एस माइकल राज ने इस मुठभेड़ को लेकर बताया- “आज सुबह बोकारो जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई। यह सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई और लगभग एक घंटे तक जारी रही। तलाशी अभियान जारी है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने भी बताया है कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाश अभियान जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *