पलामू :  गुरुवार देर रात जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में विधायक आलोक चौरसिया के दो नाती भी शामिल हैं, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के  नरसिंहपुर पथरा गांव की है, जहां विधायक के चचेरे भाई भीष्म चौरसिया के दामाद प्रेम चौरसिया और उनके दो बेटे अर्जुन कुमार व देव कुमार घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने तीनों को डस लिया। परिजनों ने तत्काल तीनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिफ्स रेफर कर दिया गया।  गंभीर स्थिति देख परिजन उसे नवजीवन अस्पताल ले जा रहे थे  हालत गंभीर देख परिजन उन्हें तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अर्जुन और देव की मौत हो गई। प्रेम चौरसिया की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। विधायक के करीबी ज्ञानधन चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही परिवार व सहयोगी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 इसी रात की दूसरी घटना 

Oplus_131072

चैनपुर थाना क्षेत्र के ही बासडीह गांव की है। यहां के निवासी भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला देवी को भी सर्पदंश का शिकार होना पड़ा। दोनों पति-पत्नी जमीन पर सोए हुए थे, तभी उन्हें सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान शकुंतला देवी की मौत हो गई, जबकि भिखारी की स्थिति गंभीर है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन दर्दनाक हादसों से क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *