
धनबाद/दिल्ली : धनबाद के पूर्व कांग्रेस सांसद एवं इंटक के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का गुरुवार की रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनके निधन की पुष्टि की है। राजेश ठाकुर बुधवार को दिल्ली के अस्पताल जाकर ददई दुबे से मिले थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। ददई दुबे के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों व धनबाद के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz


