रांची। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने मीडिया को बताया कि लोहरदगा थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली थाना से एक व्यक्ति संजय भगत उम्र करीब 28 वर्ष के अपहरण से संबंधित प्रतिवेदन लोहरदगा थाना को प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर लोहरदगा थाना काण्ड सं-108/2025 -0607 2025 को दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। -07.07 2025 को ग्राम अरकोसा के स्थित एक पानी भरा पत्थर खदान से संजय भगत के शव बरामद किया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पत्थर के साथ बांधकर पानी में फेंक दिया गया था। हत्या काण्ड के उदभेदन के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित किया गया। एसआईटी टीम के द्वारा सर्व प्रथम मृतक के चचेरा भाई बृजमोहन मगत एवं मृतक के चचेरी बहन जयंती भगत दोनों भक्सो हर्रा टोली थाना एवं जिला लोहरदगा को पुछताछ हेतु लाया गया और पुछताछ वैज्ञानिक विधि से किया गया। पुछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति द्वारा संजय भगत कि हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की गई। उनके स्वीकारोक्ति व्यान के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल अन्य चार अपराधी राजु महली चटवल थाना माण्डर , अमर उराँव , एकलब्य उरॉव , कुशल उराँव पिपराटोली थाना चान्हो सभी जिला राँची को गिरफ्तार किया गया। अपराधी बृजमोहन भगत के पास से देशी पिस्तौल, एक मेगजीन एवं चार जिन्दा गोली बरामद किया गया। तथा अभियुक्त राजु महली के पास से देशी कट्टा एवं एक गोली 315 बोर की, एवं अमर उरॉव के पास से 93500/50 बरामद की गई। यह रूपये अभियुक्त बृजमोहन भगत द्वारा उक्त चारों अपराधीयों को संजय भगत की हत्त्या के एवज में दी गई थी।

छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मीः

रत्नेश मोहन ठाकुर पुनि सह थाना प्रभारी,पुअनि रवि रंजन कुमार, लोहरदगा थाना, पृअनि संजय कुमार, लोहरदगा थाना,सअनि चन्द्रदीप मेहता लोहरदगा थाना,सअनि अमरनाथ पाण्डेय लोहरदगा थाना, गृ20/43 नीरज कुमार मिश्र, तकनीकी शाखा पुलिस अधी० कार्या० लोहरदगा , आ0/552 कौशल यादव, तकनीकी शाखा पुलिस अधी० कार्या० लोहरदगा ।आ0/485 ललित उरॉव, तकनिकी शाखा पुलिस अधी० कार्या० लोहरदगाचा०आ०/716 निर्मल मार्शल मिंज, पुलिस अधी० आवास लोहरदगा। चा०आ०/713 मुकेश शर्मा लोहरदगा थाना।चा०आ०/256 सत्यकिशोर कुमार लोहरदगा थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *