रांची। बिहार में डायन-बिसाही के आरोप में आदिवासी परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाने के मामले की जांच के लिए झारखंड कांग्रेस ने अपना एक दल बिहार भेजा है. यह दल बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवारों पर हुई बर्बरता की जांच करेगी और उसकी रिपोर्ट देगी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बंधु तिर्की की अगुवाई वाली टीम में अमूल्य नीरज खलखो, जोसाई मरांडी, राज उरांव और सोमनाथ मुंडा शामिल हैं. सभी सड़क मार्ग से पूर्णिया गये हैं. पूर्णिया से एक साथ 5 आदिवासियों को जिंदा जलाने की घटना का मामला सामने आने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस केशव महतो कमलेश ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में 5 सदस्यीय दल का गठन किया. यह दल मंगलवार को रांची से पूर्णिया के लिए रवाना हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *