चैनपुर(पलामू) । लगभग कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश से सड़कों में गड्ढे हो गए हैं, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। बारिश के पानी में यह गड्ढे नजर भी नहीं आते हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसा ही मामला नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर वन विभाग से आधार हॉस्पिटल तक जगह जगह गड्ढे हो जाने के कारण बरसात का पानी भर गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को बड़ी गाड़ियों के निकलने पर परेशानी उठानी पड़ रही है। वन विभाग से शाहपुर चौक तक जगह जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाने के कारण जल भराव हो गया है। जिससे आने जाने वाले दुपहिया चालकों को बड़ी गाड़ियों के आने पर पूरी तरह से दुपहिया चालक गड्ढे के पानी से भीग जा रहे हैं। वहीं पैदल आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे के ठीक सामने एक नर्सिंग होम है। जहां मरीजों का भी आना-जाना लगा रहता है। आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहां रहने वाले आस पास के लोगों ने गुहार लगाया है कि समय रहते सड़क पर बने जगह जगह गड्ढों को नगर निगम के द्वारा मरम्मती करण कराये, नहीं तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है।बारिश के समय में इन गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतने को मजबूर होना पड़ रहा है। इधर इस संदर्भ में सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत महतो ने कहा कि जानकारी नहीं थीं जानकारी मिली हैं तो जल्द ही जहां जहां गड्ढे हैं उसे मरम्मती करा दी जायेगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *