नई दिल्ली । ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार शाम (स्थानीय समय) ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच गए, जहां ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मॉन्टेरो फिल्हो ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे प्रदर्शन करने वाले कलाकारों की सराहना की, जिन्होंने उनके स्वागत में शानदार प्रस्तुति दी. मोदी रियो डी जनेरियो में 6-7 जुलाई को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद ब्रासीलिया पहुंचे. पीएम की ये राजकीय यात्रा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला द सिल्वा के निमंत्रण पर हो रही है. इसी बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत-ब्राजील की दृढ़ साझेदारी में नए कदम. पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया पहुंचे. हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस म्यूसियो मॉन्टेरो फिल्हो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे प्रदर्शन ने स्वागत को और यादगार बना दिया. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति लूला के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और जन-जन के बीच संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में भारत-ब्राजील की रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने पर चर्चा होगी. विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये वार्ता दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी. पीएम मोदी ने रियो डी जनेरियो में अपनी यात्रा को उत्पादक करार दिया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *