
रांची। झारखंड में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम और हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 116.5 मिमी प. सिंहभूम दर्ज की गई। मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, प. बंगाल के गांगेय क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव झारखंड होते छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को रांची समेत खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।


