
रामगढ़ (कुजू) : रामगढ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत कुजू एरिया के कर्मा परियोजना एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है जिसमें चार गरीब मजदूर की जान ले ली कर्मा परियोजना के खुली खदान में आज सुबह लगभग 6:00 बजे के आस पास महुआ डूंगरी के ग्रामीणों द्वारा गरीब अपने पेट की आग को बुझाने के लिए कोयला निकासी करने गये थे अचानक चल धसने से चार लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया है खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण हजारों की संख्या में महुआ टुंगरी मे इकट्ठा हो गए बताते चलूं की अभी महुआ टूंगरी के ग्रामीण सभी डेट बॉडी को कर्म परियोजना कार्यालय के समक्ष रखकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं समाचार भेजे जाने तक सीसीएल के कोई भी अधिकारी सामने नहीं आए है मौके पर पुलिस निरीक्षक मांडू रजत कुमार कुजू ओ पी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर एम डी अख्तर अली सब इंस्पेक्टर संजय हेम्ब्रम सब इंस्पेक्टर आशीष गौतम ASI राजेश कुमार सहित पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से मौजूद है और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं सीसीएल के अधिकारी ओपन कार्ड खदान को गढ़वाल से ब्रैकेटिंग करवाते तो आज यह घटना देखने को नहीं मिलती मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है इंसाफ की मांग कर रहे हैं



