रांची। कांग्रेस नेता कुमार रोशन के भाई हेमंत साहू को गोली मारी गई जिसमें वह घायल हो गया जिसे उसी अवस्था में रांची के पारस अस्पताल लाया गया है बताया गया कि उसे चार गोली लगी है । इस पूरे मामले में
पुलिस अधीक्षक, गुमला हारिश बिन जमां ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि भरनो थाना अंतर्गत बरन्दा गाँव में एक व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है तथा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु पारस अस्पताल, राँची ले जाया गया है। उक्त घटना का त्वरित उभेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा घायल ग्राम-बरन्दा, थाना-भरनो, जिला-गुमला के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुये घटना में शामिल हथियार एवं मोटरसाइकिल सहित घटना कारित करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा अपना-अपना अपराध स्वीकार किया गया है। घटना में संलिप्त शेष अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु गहन छापामारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम:

शैलेश कुमार साहू, उम्र करीब 43 वर्ष, पता-कोर्ट रोड लोहरदगा, थाना-लोहरदगा, जिला-लोहरदगा, आनन्द कुमार साहू, उम्र करीब 41 वर्ष, पता-मेन रोड भंडरा, थाना-भंडरा, जिला-लोहरदगा और सूरज कुमार साहू, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रामचंद्र साहू, वर्तमान पता-ग्राम-बरन्दा, थाना-भरनो जिला-गुमला स्थित शैलेश कुमार साहू के मकान में किरायेदार

*छापामारी दल के सदस्य:
सुरेश प्रसाद यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक सिसई, पु०अ०नि० कंचन प्रजापति, थाना प्रभारी भरनो थाना,पु०अ०नि० अभिनन्दन कुमार, भरनो थाना,पु०अ०नि० मंटू चौधरी, भरनो थाना, पु०अ०नि० अर्जुन कुमार यादव, भरनो थाना, पु०अ०नि० विजय लाकड़ा, भरनो थाना,एवं भरनो थाना सशस्त्र बल।

*बरामदगी:
छः चक्रीय रिवाल्वर 01 अदद,खाली खोखा-04 अदद, रिवाल्वर का जिन्दा गोली 23 अदद, घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल-01 अदद

  1. मोबाइल- 04 अदद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *