
रांची। झारखंड राज्य सरकार के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. इरफान अंसारी अपने सराहनीय कार्यों और बेबाक जवाब के लिए अब अपराधियों के निशाने पर हैं, बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात उन्हें एक मोबाइल नंबर (7903928758) से किसी ने फोन किया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी। उसने मंत्री को कहा कि जहां भी रहेंगे, उन्हें 24 घंटे के भीतर मार डालेगा। उक्त नंबर किसी नबाब नामक व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। मंत्री ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी है। डा. इरफान अंसारी नई दिल्ली में हैं वे अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें देखने दिल्ली पहुंचे हैं। हफीजुल हसन अंसारी के दिल का आपरेशन होना है। मंत्री डा. इरफान अंसारी ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है। बता दें कि पहले भी मंत्री के साथ दुर्व्यवहार किया गया और दुर्व्यवहार करने वाले ने माफी भी मांगी और मंत्री इरफान ने बडक़प्पन दिखाते हुए माफ भी किया है।

