धनबाद । गिरिडीह के डुमरी से विधायक और जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो के साथ चल रही स्कॉट गाड़ी रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना धनबाद-पुरूलिया रोड़ पर हुई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी विधायक जयराम महतो के आगे चल रही थी। अचानक स्कॉट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके पीछे जयराम महतो की गाड़ी थी जिसके चालक ने स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी से पहले ब्रेक लगा दिया। इस वजह से जिस गाड़ी में जयराम ने वो सुरक्षित रही। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में सवार जयराम के चार समर्थक घायल हो गए। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई इसका नंबर है JH10CX 2808 घायलों में तोपचांची के रहने वाले संतोष रूपक, बलराम व धनबाद के रहने वाले सुदीप शामिल हैं। विधायक जयराम महतो रविवार को सरायकेला और चाईबाासा में आयोजित कार्यक्रम करके लौट रहे थे। इसी दौरान धनबाद-पुरूलिया रोड़ में यह घटना हुई। घायलों का प्राथमिक इलाज पुरूलिया में किया गया। देर रात तक इलाज के बाद सभी घायल धनबाद लौट गए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *