
अनगड़ा। भाजपा अनगड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को खिजरी विस के अनगड़ा मंडल स्थित बूथ नंबर 142 में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। इसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रतिमाह के अंतिम रविवार को रेडिया पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाती है। प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम वास्तव में देश की बात कार्यक्रम है। साथ ही समाज के छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाते रहे है। इससे देश के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों में ऐसे छिपे हुए प्रतिमा के कार्यो की जानकारी देश-विदेश को हो रही है। देश लगातार स्वालंबी हो रहा है। इस मौके पर सजीव कुमार, बिरसा उरांव, लालजीत महतो, झलुआ महतो, बसंती देवी, कैतरी देवी, सुशीला देवी आदि शामिल हुए।


