
सतगावां । थाना गुरुवार को ग्राम गाजेडीह में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन महिला के घायल होने का मामला प्रकाश में है घायलों में शीला देवी 51 वर्ष पति लखन प्रसाद यादव उनकी दो पुत्री सरोती कुमारी 24 वर्ष एवं प्रीति कुमारी 19 वर्ष घायल हो गई। घटना को लेकर पीड़िता के द्वारा सतगावां थाना को सूचना दी गई जहां थाने से पुलिस पहुंचकर मामले को बीच बचाव कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया जहां उपचार के बाद बेहोशी की हालत में सरोती कुमारी को कोडरमा रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर पीड़ित महिला शीला देवी ने बताई की हम लोग मकान बना रहे थे घर में कोई पुरुष नहीं था ।हमारे दो बेटियां एवं मजदूर के द्वारा मकान बनाने के दौरान राहुल कुमार और उनके परिवार के लोग आकर हमारे दीवाल तोड़ने लगा रोकने पर राहुल कुमार और उसके परिवार के लोग लाठी डंडे, लात घुसो से हम लोगों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया ।मारपीट में हमारी पुत्री सरोती कुमारी बेहोश हो गई ।इस मारपीट को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


