
रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकेंड स्ट्रीट निवासी अप्पू उर्फ इरशाद की 21 जनवरी 2025 को बेरहमी से पीटाई के मामले में फरार चल रहे पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम ने गुरुवार 27 जुलाई को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पहले भाई सरेंडर किया और अब असलम ने सरेंडर किया है। पुलिस अब जल्द ही मोहम्मद असलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बता दे कि अप्पू को पूर्व पार्षद असलम, आसिफ, दिलावर, मुन्ना, राजू एवं अन्य उठा कर मक्का मस्जिद, खेत मोहल्ला गली में ले गये थे। इसके बाद युवक को हाॅकी एवं बेंत से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में घायल को पुलिस ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था। 23 जनवरी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गये। आरोपियों की सूचना देने के लिए 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। फिर असलम के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया था। इस घटना में पूर्व पार्षद असलम सहित मुन्ना उर्फ अकबर, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू उर्फ मो अकबर और आसिफ उर्फ आसिफ हुसैन शामिल हैं। असलम ने आखिर में सरेंडर कर दिया जबकि उन्हें शुरुआत में ही कहा गया था कि अपने भाईयों को सरेंडर करवा दो और फिर बेल ले लो, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और कोर्ट से लेकर पैरवी कराने में लगे रहे और कुछ काम नहीं आया आखिर उसे सरेंडर करना ही पड़ा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


