सिमडेगा । थाना क्षेत्र के जामटोली के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार के शाम की है। बताया गया कि एक ही बाईक पर थाना क्षेत्र के पाहनटोली निवासी मोनु टेटे, कोंबाकेरा निवासी सुरज बाघवार और अमृत बाघवार अपनी बाईक से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में जामटोली के समीप मालवाहक ट्रेलर की चपेट में आने के कारण सुरज बाघवार और अमृत बाघवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोनु टेटे गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मोनु को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मोनु को रेफर कर दिया। इधर रांची ले जाने के क्रम में कामडारा के समीप मोनु टेटे की भी मौत हो गई। दुर्घटना में बाईक के परखर्चे उड़ गए। सूचना के आलोक में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक दोनों युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाईक और ट्रेलर को जब्त करते हुए जांच शुरु कर दी है। इधर घटना के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस प्रशासन के काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल की गई। इधर घटना के बाद ट्रेलर चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। इधर तीनों युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुन कर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *