
रांची। योगदा सत्संग से लेकर गढ़ा टोली शांति नगर तक बनाए गए कांटा टोली फ्लाईओवर की जोइंट को लेकर सोशल साइट पर एक वीडियो डाला गया था कि फ्लाईओवर पर जब बहू बाजार से आप चढ़ेंगे और कोकर चौक से बहुत पहले शांति नगर गढ़ाटोली उतरने वाले रैंप के बाएं तरफ जो करीब ढ़ाई फीट की ऊंची दीवार है जो दूसरी दीवार से उसकी डिस्टेंस में काफी दूरी देखी गई । कुछ लोगों ने बताया कि क्रैक कर गया और कुछ ने कहा कि ये डीस्टेंस बाकी जगहों से ज्यादा है और डेढ़ा होकर दूरी बनाया है । वहीं जानकर का कहना है कि जॉइंट है। लेकिन दोनों जाॅइंट की दूरियों के बीच जो गैप है वह बाकी फ्लाईओवर के ज्वाइंटों से ये गैप अधिक है और बराबर न होकर तिरछा है जैसे टूटने पर दिखाई देता है वैसा ही है। इसकी खबर देर रात शनिवार को प्रभात मंत्र ने चलाया था। इसमें प्रतिक्रियाएं भी आई और खबर का असर यह हुआ कि रविवार को फ्लाईओवर से जुड़े इंजीनियर के निर्देश पर आनन फानन में करीब 12:00 बजे फ्लाईओवर का जहां पर जॉइंट है और उसकी गैप की जो दूरी है जैसे लग रही कि टूट गई है या क्रैक कर गया है उसकी मरम्मती की जा रही थी। हालांकि इस संबंध में फ्लाईओवर से संबंधित किसी पदाधिकारी व ठेकेदारों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। बता दें कि
कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण करीब 224.94 करोड़ रुपए की लागत से हुई है। यह फ्लाईओवर करीब 2240 मीटर यानी 2 किलोमीटर 240 मीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार 4 अक्टूबर 2024 को नवरात्र के दूसरे दिन उद्घाटन किये थे।


