तेहरान । ईरान अपने न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमलों के बाद बौखला गया है। ईरान की सेना ने अमेरिकी अटैक के बाद इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला करना शुरू कर दिया है। इजरायली सुरक्षा बलों ने खुद ट्वीट करके ईरान के मिसाइल हमलों की जानकारी दी है। इजरायलके अलग-अलग शहरों में घातक ईरानी मिसाइलें तबाही मचा रही हैं। इजरायल के विभिन्न शहरों में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। ईरान के पलटवार ने इजरायल में बड़ी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ईरानी मिसाइलों के घातक प्रभावों को देखा जा सकता है। इजरायली सेना ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद कई ईरानी मिसाइलें सटीक निशाने पर लग रही हैं। ईरान की कई मिसाइलें तेल-अवीव में गिरी हैं। ईरान ने यह हमला अपने 3 न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के जवाब में किया है। ईरानी पलटवार के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें मिसाइल हमलों के बाद ठिकानों से ऊंचा धुआं और आग की लंबी लपटें उठते देखा जा सकता है। 

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *