जमशेदपुर : जमशेदपुर से करीब 40 किमी दूर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटना में बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बलरामपुर पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल ले पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बोलोरो में सवार सभी लोग बाराती थे इनमें एक बोलोरो का चालक दीपक महतो भी शामिल था। लाकड़ी के पूर्व मुखिया शिवराम मुदी ने बताया कि इस घटना में तिलाईटांड़ टोला निवासी दो सगे भाइयों विजय महतो और अजय महतो की भी मौत हो गई है जो गोराचांद महतो के पुत्र थे। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बाराती गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। बोलोरो कार में नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुड़ू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो व रोहिन महतो समेत सौ से अधिक लोग बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *