
अनगड़ा: हुण्डरु फॉल में बंगाल हावड़ा से आये घुमने आये पर्यटक कृष कुमार उम्र करीब 35 बर्ष को पानी से बहने से बचा लिया गया। घटना दो बजे की है। कृष कुमार चार दोस्त के साथ हुण्डरु फॉल घुमने पहुचे थे। झरना के उपरी साईड महादेव मंदिर के डेंजर जोन में चला गया था। और सेल्फी ले रहा था। अचानक फिसल कर पानी में बहने लगा। एक पत्थर मे जाकर अटक गया। दोस्तों ने बचाव बचाव जोर से चिल्लाने लगा तब ड्यूटी पर तैनात पर्यटक मित्र राजकिशोर प्रसाद व जितवाहन भोगता ने दौड़ कर चला गया और जान जोखिम में डाल कर पानी के तेज धार में घुस कर पकड़ बाहर निकाला। पर्यटक मित्रों के मना करने के बावजूद पर्यटक पानी में चले जाते हैं जिस कारण डूबने की घटना होती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY


