रांची। झारखंड में मानसून राहत नहीं बल्कि आफत लेकर आया है। गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मानसून ने और बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी। झारखंड में मानसून के आते ही लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश का असर दिखने लगा है। 19 जून को रांची-खूंटी सहित छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। कई जगहों से बारिश के कहर की सूचनाएं आ रही है। भारी बारिश की वजह से खूंटी जिले के तोरपा में बड़ा हादसा हो गया। तोरपा में बनई नदी पर बना पुल अचानक गिर गया। पुल के गिर जाने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। जिस समय पुल गिरा उस समय इस पुल से एक ट्रक गुजर रही थी। ड्राइवर की समझदारी से ट्रक नदी में समाने से बच गया। पुल टूटते ही ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और पुल के टूटे हुए हिस्से में जाकर ट्रक अचानक से रूक गई। उधर भारी बारिश चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। रांची में हाल ये है कि पंडारा रोड तालाब में तब्दील हो गया है। पुल टूटने के बाद इलाके का संपर्क जिले के अन्य हिस्सों से कट गया है। भारी बारिश की वजह से रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया जिससे आवागमन बाधित हो गया है। लोहरदगा में भारी बारिश की वजह से शंख नदी उफान पर आ गई है। राज्य के अलग- अलग जिलों में नदियां उफान पर है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *