रांची। बिहार सिपाही बहाली घोटाला मामले में ईडी पटना की टीम ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुल 11 ठिकानों पर छापा मारा है. नीट पेपर लीक घोटाले का मास्टर माइंड सजीव मुखिया ही बिहार सिपाही बहाली घोटाले का भी मास्टर माइंड है. इसी मास्टर माइंड ने वर्ष 2023 में बिहार सिपाही बहाली घोटाले को अंजाम दिया था. ईडी पटना ने इस मामले में इसीआईआर दर्ज करने के बाद 19 जून को इस घोटाले से जुड़े लोगों के कुल 11 ठिकानों पर छापा मारा है. इन ठिकानों में पटना, नालंदा, रांची. लखनऊ और कोलकाता शामिल है. बिहार में अक्टूबर 2023 में हुई सिपाही बहाली की परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई थी. इसमें लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने के अलावा फिजिकल टेस्ट में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी. सिपाही बहाली में हुई गड़बड़ी के मद्देनजर बिहार केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने परीक्षा को रद्द कर दिया था. एसआईटी जांच में इस परीक्षा के दौरान डिडिटल उपकरण, ब्लूटूथ सहित अन्य उपकरणों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई थी. सिपाही बहाली घोटाला मामले में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छापेमारी कर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की थी.

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JHqYrWnMsu2KY7RyhHU1DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *