पूर्व विधायक ममता देवी द्वारा न्याय यात्रा का आयोजन

समर्थकों ने जगह जगह किया स्वागत

मेरी रिहाई मेरी नही रामगढ़ की जनता की जीत हैः ममता

रामगढ़। बहुचर्चित गोला गोलीकांड में हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद हजारीबाग जेल से निकलने के बाद रामगढ़ की पूर्व कांग्रेस विधायक ममता देवी न्याय यात्रा के साथ बुधवार को पटेल चौक पहुंची। यहां पर उनका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। न्याय यात्रा में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद भी शामिल हुई । मौके पर पूर्व विधायक ममता देवी ने कहा कि रामगढ़ में लोकतंत्र को पैसे के बल पर खरीदा गया है । मैं रामगढ़ की जनता के लिए पहले भी तत्पर थी और आगे भी मैं तत्पर रहूंगी। उन्होंने कहा कि जनता ही हमारी प्राथमिकता है। वहीं, विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आज रामगढ़ के लिए खुशी का दिन है कि हम सबों के बीच पूर्व विधायक ममता देवी वापस आ गई हैं । उन्होंने कहा कि ममता देवी हमेशा लोगों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करती रही हैं। कहा कि लोगों के हित में संघर्ष की उनकी पहचान है। इसके बाद एक सुसज्जित खुली जीप पर पूर्व विधायक ममता देवी और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद सवार हुईं और न्याय यात्रा समर्थकों के काफि ले के साथ आगे बढ़ी। इस क्रम में दोनो ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र की प्रतिमा पर दोनो ने माल्यार्पण किया। यहां से अंबा प्रसाद अपने गंतव्य की ओर चली गईं। जबकि ममता देवी की न्याय यात्रा जारी रही। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर पार्क स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया है। ममता देवी की न्याय यात्रा गोला के बारियातु पहुंचकर संपन्न हुई। जहां ममता देवी ने सभा को संबोधित किया।

………..और रो पड़ीं पूर्व विधायक ममता देवी

बुधवार को जब पूर्व विधायक ममता देवी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए बड़कागांव विधायक ममता देवी टायरमोड़ पहुची और ममता देवी का बुके देकर स्वागत किया। उस दौरान ममता देवी अंबा प्रसाद के गले लगकर रो उठीं। जिससे माहौल पूरी तरह से भावुक हो गया। ममता देवी अपने कार्यकर्ताओं से भी मिलकर रो पड़ी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/LnzXi8cnQGtKJUUT78UqXz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *